न्यूयार्क:
भारत के साकेत मायनेनी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार गए हैं. मायनेनी ने हालांकि विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया. वह यह मैच 6-7 (5), 6-4, 6-2, 2-6, 5-7 से हारे.
कोर्ट संख्या-9 पर यह मैच तीन घंटे 47 मिनट चला. इस मैच के दौरान मायनेनी चोटिल भी हुए. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव था.
मायनेनी ने क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाई थी. तीसरे और अंतिम क्वालीफाईंग मैच में मायनेनी ने शनिवार को सर्बिया के पेड्जा क्रिस्टीन को 6-3, 6-0 से हराया था. क्वालीफाईंग में मायनेनी ने एक सेट भी नहीं गंवाया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं