स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल (फाइल फोटो)
- अब कर्बर का सामना क्रोएशिया की मिरजाना लुचिच बारोनी से
- दूसरे दौरा में इटली के आंद्रियास सेप्पी से भिड़ेंगे नडाल
- फ्रांस के 13वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केत उलटफेर के शिकार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:
स्पेन के रफेल नडाल और जर्मनी की एंजेलिक कर्बर भीषण गर्मी के बीच अपने-अपने मुकाबले जीतकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं जबकि फ्रेंच ओपन चैंपियन गार्बाइन मुगुरूजा को डॉक्टर की सेवाएं लेनी पड़ी. 2010 और 2013 के चैंपियन नडाल ने पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया. अब उनका सामना इटली के आंद्रियास सेप्पी से होगा.
कलाई की चोट के कारण नडाल फ्रेंच ओपन से जल्दी बाहर हो गए थे और विम्बलडन नहीं खेले थे लेकिन रियो ओलिंपिक में युगल में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने वापसी की. दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कर्बर उस समय स्लोवेनिया की पोलोना हर्कोग से 6-0, 1- 0 से आगे चल रही थी जब स्लोवेनियाई खिलाड़ी ने कोर्ट छोड़ दिया. अब कर्बर का सामना क्रोएशिया की मिरजाना लुचिच बारोनी से होगा.
जोकिविच भी अगले दौर में पहुंचे
गत चैंपियन नोवाक जोकोविच हाथ में चोट से खतरे से उबरकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने पोलैंड के जर्जी जानोविज को 6-3, 5-7, 6-2, 6-1 से हराया. जोकोविच ने स्वीकार किया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं थे और ओलंपिक से पहले लगी कलाई की चोट से अभी उबरे नहीं हैं.
गास्केट उलटफेर के शिकार
स्पेन की तीसरी वरीयता प्राप्त मुगुरूजा ने बेल्जियम की क्वालीफायर एलिसे मर्टेंस को 2-6, 6-0, 6-3 से हराया लेकिन उसे पहले सेट के बाद डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी. अब मुगुरूजा का सामनालातविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा से होगा. फ्रांस के 13वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केट को ब्रिटेन के 84वीं रैंकिंग वाले काइल एडमंड ने 6-2, 6-2, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया. एक अन्य मैच में रूस के माइकल यूज्नी ने स्लोवाकिया के 28वें वरीय माइकल क्लिजान को 6-2, 6-1, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिकी ओपन, अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट, अमेरिकी ओपन टेनिस, राफेल नडाल, एंजेलिक कर्बर, Angelique Kerber, Rafael Nadal, Richard Gasquet, Kyle Edmund, US Open, US Open 2016