नई दिल्ली:
सोमवार से साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन शुरू होगा. पुरुषों में नोवाक जोकोविच तो महिलाओं में सेरेना विलियम्स खिताब के बड़े दावेदार हैं. भारतीय खिलाड़ियों में साकेत मायनेनी और सानिया मिर्ज़ा पर नज़र रहेगी. साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में एक बार फिर टेनिस की दुनिया के सितारे एक-दूसरे को टक्कर देने कोर्ट में उतरेंगे.
एक बार फिर वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पर सबकी नज़र रहेगी. जोकोविच भले ही विंबलडन और रियो ओलिंपिक में कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन 2 बार यूएस ओपन जीतने वाले इस खिलाड़ी की दावेदारी अब भी सबसे मज़बूत है.
जोकोविच ने कहा, 'ग्रैंड स्लैम का टेनिस में खास महत्व है, इस वजह से मैं ऐसे टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करता हूं. मेरा ग्रैंड स्लैम करियर अच्छा रहा है और मुझे इस पर गर्व है. 29 साल की उम्र में मैं अपने करियर के टॉप पर हूं. मैं अपने प्रदर्शन को ऐसे समय में टॉप पर रखने की कोशिश करुगां. मैं, फ़ेडरर और नडाल के साथ पिछले 10 साल से खेला हूं इसपर मुझे गर्व है. मैं अपना सौ फ़ीसदी देने की कोशिश करूंगा, फ़िटनेस के मामले में मुझे थोड़ा सुधार करने की ज़रूरत है, लेकिन कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा. टूर्नामेंट शुरू होते ही सारे दरवाजे खुल जाएगे.'
रॉजर फ़ेडरर की गैरमौजूदगी में जोकोविच के लिए सबसे बड़ी चुनौती ब्रिटेन के एंडी मर्रे पेश कर सकते हैं. विंबलडन और ओलिंपिक में लगातार दो गोल्ड मेडल जीतने वाले मर्रे शानदार फ़ॉर्म में हैं. वहीं रफ़ाएल नडाल फ़्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेलेंगे.
हालांकि नडाल वापसी को लेकर संजिदा हैं, 'मैं पहले से ज़्यादा ठीक हूं. जब आप 2 से ज़्यादा महीने टेनिस से दूर रहते हैं तो वापसी करने में समय लगता है. ओलिंपिक और सिनसिनाटी ओपन मैंने तेज़ खेला और कलाई में थोड़ी परेशानी हुई. हालांकि दिन पर दिन कलाई का दर्द कम हो रहा है.'
इन चेहरों के अलावा मारिन चिलिच, स्टैंनिस्लास वावरिंका, केई निशिकोरी जैसे खिलाड़ी जोकोविच को 13वां ग्रैंड स्लैम जीतने से रोक सकते हैं. महिलाओं में 6 बार की यूएस ओपन चैंपियन सेरेना विलियम्स के सामने कई चुनौतियां होंगी. रियो में महिला सिगल्स में गोल मेडल जीतने के बाद से मोनिका पुइग की चर्चा हर तरफ़ हो रही है.
'मुझे पता है कि फ़ैन्स की उम्मीद मुझ से होगी और मुझ पर इसका दबाव भी होगा, लेकिन अभी मैं 22 साल की हूं और मुझे लंबा रास्ता तय करना है.' टूर्नामेंट में भारत की दावेदारी एक बार फिर सानिया मिर्ज़ा पेश करेंगी. सानिया इस बार अपनी नई जोड़ीदार मोनिका निकोलेस्क्यू के साथ कोर्ट पर उतरेंगी.
सानिया के अलावा लिएंडर पेस और साकेत मायनेनी पर भी भारतीय फ़ैंन की नज़र रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन, सेरेना विलियम्स, नोवाक जोकोविच, साकेत मायनेनी, सानिया मिर्ज़ा, US Open 2016, Grand Slam, Serena Williams, Novac Djokovic, Sania Mirza