रेयान लोचटे ने रियो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था
- लोचटे ने कहा था, उसे रियो में बंदूक दिखाकर लूटा गया
- ब्राजील पुलिस ने अमेरिकी तैराक के दावे को किया था खारिज
- कहा- तोड़फोड़ के कारण हिरासत में लिए जाते समय नशे में थे लोचटे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन.:
ओलिंपिक तैराक रेयान लोचटे को उस समय वित्तीय रूप से बड़ा झटका लगा जब उनके चार प्रायोजकों ने सोमवार को उनसे करार तोड़ दिया. ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता लोचटे ने दावा किया था कि रियो डि जेनेरो में उनसे बंदूक दिखाकर लूट की गई, इस दावे को ब्राजील पुलिस ने खारिज कर दिया.
तैराकी की पोशाक बनाने वाले वैश्विक ब्रांड स्पीडो और अमेरिकी फेशन कंपनी राल्फ लारेन 32 साल के लोचटे से संबंध तोड़ने वाली मुख्य कंपनियां हैं. मैटरेस बनाने वाली कंपनी एयरवीव और एक अन्य कंपनी साइनीरोन केंडेला ने भी लोचटे से नाता तोड़ लिया है.
लोचटे ने दावा किया था कि वह और रियो में गोल्ड जीतने वाले उनकी टीम के तीन साथी जब रात को घूम रहे थे तो लुटेरों ने पुलिस बनकर उनके साथ लूटपाट की. लेकिन चश्मदीदों के बयान और CCTV वीडियो सामने आने के बाद यह कहानी पलट गई. पुलिस ने कहा कि समूह को एक पेट्रोप पंप के बाथरूम में तोड़फोड़ के कारण हिरासत में लिया गया था. इस दौरान लोचटे शराब के नशे में थे जिसके बाद अमेरिकी टीम को शर्मसार होना पड़ा था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, रेयान लोचटे, प्रायोजक, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Ryan Lochte, Sponsors, करार तोड़ा, Dumped