अमेरिका महिला खिलाड़ी जश्न मनाते हुए...
अमेरिका ने गत विजेता जापान को 5-2 से हराकर महिला वर्ल्ड कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया। वेंकूवर में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिकी जीत की हीरो रहीं कार्ली लॉयड, जिन्होंने इस मैच में शानदार हैट्रिक जमाई।
32 साल की लॉयड ने मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में दागा और महज 13 मिनट के अंदर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। लॉयड के अलावा लॉरेन हॉलीडे और टोबिन हीथ ने भी अमेरिका की ओर से गोल दागे।
लॉयड वर्ल्ड कप फ़ाइनल में हैट्रिक जमाने वाली पहली महिला फुटबॉलर हैं। जापान की ओर से यूकी ओगिमी ने 27वें मिनट में गोल दागा जबकि दूसरा गोल अमेरिकी डिफेंडर जूली जॉनसन के आत्मघाती गोल की बदौलत बना। इसके चलते यह महिला वर्ल्ड कप फुटबॉल का सबसे ज्यादा स्कोरिंग वाला फ़ाइनल साबित हुआ.
इस जीत के साथ ही अमेरिका ने 2011 में जापान के हाथों पेनल्टी में मिली हार का बदला ले लिया। इससे पहले अमेरिका ने 1991 और 1999 में महिला वर्ल्ड कप फुटबॉल का खिताब जीता था। महिला फुटबॉल में वर्ल्ड कप खिताब की हैट्रिक जमाने वाली अमेरिका पहली टीम है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, महिला फुटबॉल वर्ल्डकप, अमेरिका ने जापान को हराया, US, Women Football World Cup, United States Defeat Japan