विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2014

उमर अकमल ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी फाड़ी, हुए गिरफ्तार

उमर अकमल ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी फाड़ी, हुए गिरफ्तार
उमर अकमल की फाइल फोटो
लाहौर:

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अकमल को यहां पुलिस अधिकारी ने ट्रैफिक सिग्नल का उल्लघंन करने के लिए रोका था। पुलिस ने कहा कि क्रिकेटर की ट्रैफिक वार्डन जीशान से लाहौर में गुलबर्ग इलाके के फिरदौस बाजार में बहस हो गई। वार्डन ने तेईस वर्षीय उमर का चालान काटा था, जिसे लेकर बहस होने लगी।

गुलबर्ग स्टेशन के एसएसपी तारिक अजीज ने कहा, 'उसने (उमर) वार्डन को गर्दन से पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उमर अकमल, पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल, उमर अकमल ने की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, Umar Akmal, Pakistan's Cricketer Umar Akmal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com