विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2015

खेल जगत की पांच प्रमुख खबरें- ओलिंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी ठोकेगा भारत

खेल जगत की पांच प्रमुख खबरें- ओलिंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी ठोकेगा भारत
नई दिल्ली:

भारत करेगी ओलिंपिक मेज़बानी का दावा

भारत 2010 में कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी कर चुका है और अब पहली बार ओलिंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहता है। भारत सरकार के खेल सचिव ने इस बात की पुष्टि की है कि सरकार 2024 में होने वाले ओलिंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए दावा ठोकेगी।

27 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष टोसम बाक भारत दौरे पर आएंगे और मेज़बानी को लेकर उनसे चर्चा भी होगी। गौरतलब है कि 2024 ओलिंपिक खेलों की मेज़बानी करने का पर्चा भरने की आखिरी तारीख़ मई 2016 है।


शंघाई जाएंगे सचिन   

खेल जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड Laureus World Sports Awards Ceremony में भारत के सचिन तेंदुलकर शिरकत करेंगे। सचिन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। 15 अप्रैल को चीन के शंघाई में होने वाले इस समारोह के लिए आयोजकों ने दुनियाभर के मशहूर खिलाड़ियों को न्योता भेजा है, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी नाम है। सचिन पहली बार इस अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेंगे।


मलेशिया पहुंची हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अज़लान शाह हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए मलेशिया के शहर क्वालालंपुर गुरुवार रात को रवानी हो गई थी। खिलाड़ी वहां पहुंच गए हैं और अपने नए कोच पॉल वेन हास की देखरेख में पहला टूर्नामेंट खेलने के लिए बेताब हैं। रविवार को टीम अपना पहला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ़ खेलेगी। हर साल होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पिछली बार 2010 में चैंपियन बनी थी।


ज्वाला हुई नाराज़

ज्वाला गुट्टा ने भारत सरकार की देखरेख में चलाई जा रही योजना TOP, यानी टारर्गेट ओलिंपिक पोडियम योजना की आलोचना की है। इस योजना के तहत 6 सिंगल बैडमिंटन खिलाड़ियों को फ़ायदा होगा, एक निजी कंपनी ने इस योजना के तहत 3 साल तक सालाना 10 करोड़ रुपए खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खर्च करने का वादा किया है। ज्वाला का कहना है कि डबल खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करना बिलकुल गलत है। ज्वाला का कहना है कि वह और उनकी जोड़दार अश्विनी पोनप्पा भी देश के लिए खेलते हैं और मेडल जीतते हैं और उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।


एनबीए  में भारतीय खिलाड़ी

नेशनल बास्किटबॉल एसोसिएशन एनबीए में एक भारतीय मूल के खिलाड़ी को जगह मिल गई है। भारतीय मूल के गुरसिमरण भुल्लर Sacramento Kings की तरफ से मैच खेलेंगे। कनाडा में रहने वाले 7 फिट 5 इंच लंबे इस खिलाड़ी को 10 दिन के कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किया गया है। नए सीज़न में 22 साल के भुल्लर को पूरा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि Sacramento Kings की मालिक विवेक रणदीव भारतीय मूल के ही हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिंपिक गेम्स, सचिन तेंदुलकर, ज्वाला गुट्टा, Olympics Games, Sachin Tendulkar, Jwala Gutta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com