विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2015

विम्बलडन में छाए बेकहम...गेंद लपककर बने मैच के स्टार

विम्बलडन में छाए बेकहम...गेंद लपककर बने मैच के स्टार
डेविड बैकहम भले ही अब रिटायर हो गए हो लेकिन उनका अंदाज़ आज भी नहीं बदला। तभी तो जब 40 साल के ये फुटबॉल सुपरस्टार ने विम्बलडन के एक मैच में गेंद लौटाई तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। विम्बलडन में पुरुष डबल्स के सेमी-फायनल मैच के दौरान गेंद लाइन जज की कुर्सी को पार करके रॉयल बॉक्स में पहुंच गई।

अब बैकहम तो बैकहम हैं इसलिए वह गेंद को कैच करने से खुद को रोक नहीं पाए। दर्शकों की तालियों के बीच बैकहम ने गेंद को वापिस खिलाड़ियों की तरफ फेंका।

जॉनेथन एरलिक-फिलिप पैट्श्नर को हराकर जैमी मरी-जॉन पीयर्स ने ये मुकाबला जीत लिया लेकिन मैच के असली स्टार तो बैकहम ही रहे। बैकहम ने गेंद लौटाकर जब दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया तो कमेंट्री हुई कि अगर उनसे ये वाला कैच छूट जाता तो वह मुसीबत में पड़ जाते। देखें पूरा वीडियो -
 
 

Incredible catch by David Beckham in the Royal Box at #Wimbledon. He should have been a goalkeeper...

Posted by Wimbledon on Thursday, 9 July 2015

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविड बेकहम, विम्बलडन 2015, David Beckham At Wimbledon, Wimbledon 2015, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com