सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्जा को पुरुष और महिला टेनिस रैंकिंग में क्रमश: दो और एक स्थान का नुकसान हुआ है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्जा को पुरुष और महिला टेनिस रैंकिंग में क्रमश: दो और एक स्थान का नुकसान हुआ है।
सोमदेव पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में 84वें से 86वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) द्वारा जारी एकल क्रम में सानिया 104वें से 105वें स्थान पर लुढ़क गई हैं। युगल में सानिया 11वें स्थान पर हैं। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह आठवें से सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं जबकि महेश भूपति को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं।
टीम युगल रैंकिंग में पेस और सर्बिया के जांको टिप्सारेविच की जोड़ी दूसरे स्थान पर है जबकि महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सातवें स्थान पर है। पुरुषों के एकल वर्ग में सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियास्की शीर्ष पर बनी हुई हैं वहीं चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा दूसरे और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका तीसरे स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय सभी खिलाड़ी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन 16-29 जनवरी, 2012 तक मेलबर्न में होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं