विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2016

टेनिस रैंकिंग : युगल में सानिया शीर्ष पर, बोपन्ना एक पायदान खिसककर 19वें स्थान पर पहुंचे

टेनिस रैंकिंग : युगल में सानिया शीर्ष पर, बोपन्ना एक पायदान खिसककर 19वें स्थान पर पहुंचे
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)
  • सानिया मिर्जा ने ताजा विश्व रैंकिंग में युगल में नंबर एक पोजीशन अधिक मजबू
  • रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 19वें नंबर जबकि लिएंडर पेस 59वें स्थान पर
  • दिविज शरण ( 68 ) अैर पुरव राजा (72) भी शीर्ष 100 में शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में युगल में अपनी नंबर एक पोजीशन अधिक मजबूत कर ली है जबकि एटीपी पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना एक पायदान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं.

सानिया के 8885 अंक हैं और वह नंबर दो पर काबिज अपनी पूर्व साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिंस से 325 अंक आगे हैं. हिंगिस 8560 अंकों के साथ फिर से शिखर पर पहुंचने की कवायद में लगी हैं. एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना अब भी भारतीयों में शीर्ष पर हैं लेकिन वह एक पायदान नीचे 19वें स्थान पर खिसक गए हैं.

लिएंडर पेस एक पायदान ऊपर 59वें स्थान पर हैं. भारतीयों में उनके बाद दिविज शरण ( 68 ) अैर पुरव राजा (72) भी शीर्ष 100 में शामिल हैं. एकल रैंकिंग में साकेत मयनेनी भारतीय खिलाड़यों में नंबर एक बने हुए हैं. वह ओवरआल 154वें स्थान पर हैं और वह इस बार एक पायदान आगे बढ़े हैं. रामकुमार रामनाथन 228वें जबकि युकी भांबरी 283वें स्थान पर
हैं. सुमित नागल ने 63 अंकों की लंबी छलांग लगाई है और वह 350वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

वहीं, दुनिया के दो टेनिस दिग्गज स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 13 साल बाद पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष-4 में जगह नहीं बना पाए.  

ताजा एटीपी रैंकिंग -:

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) - 13,540 अंक
2. एंडी मरे (ब्रिटेन) - 9,845 अंक
3. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) - 5,910 अंक
4. की निशिकोरी (जापान)- 4,740 अंक
5. राफेल नडाल (स्पेन) - 4,730 अंक
6. मिलॉस राओनिक (कनाडा) - 4,690 अंक
7. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) - 3,730 अंक
8. गेल मोनफिल्स (फ्रांस) - 3,725 अंक
9. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) - 3,470 अंक
10. डोमिनिक थीम (आस्ट्रिया) - 3,295 अंक

ब्रिटेन की अग्रणी महिला टेनिस खिलाड़ी योहान्ना कोंटा पहली बार महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं. उन्हें नौवां स्थान मिला है. जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने 8,390 अंकों के साथ अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है. पूर्व नंबर एक अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स दूसरे स्थान पर कायम हैं. रोमानिया की सिमोना हालेप और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को क्रमश: चौथा एवं पांचवां स्थान हासिल हुआ है.

डब्ल्यूटीए रैंकिंग :

1. एंजेलिक केर्बर (जर्मनी) - 8,390 अंक
2. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) - 7,050 अंक
3. एग्निएस्का रादवांस्का (पोलैंड) - 6,145 अंक
4. सिमोना हालेप (रोमानिया) - 5,097 अंक
5. कैरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) - 4,450 अंक
6. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) - 4,399 अंक
7. मैडिसन कीज (अमेरिका) - 3,687 अंक
8. स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (रूस) - 3,540 अंक
9. योहान्ना कोंटा (ब्रिटेन) - 3,455 अंक
10. डोमिनिका सिबुल्कोवा - (स्लोवाकिया) 3,445 अंक

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डब्ल्यूटीए रैंकिंग, एटीपी पुरुष रैंकिंग, महिला टेनिस संघ, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा, मार्टिना हिगिंस, लिएंडर पेस, Rohan Bopanna, WTA Women’s Doubles Rankings, Men's Singles Rankings, Novak Djokovic, Andy Murray, Women's Singles Rankings, Angelique Kerber, Sania Mirja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com