विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

मलेशियाई ओपन : डोकिच बनीं चैम्पियन

डोकिच ने चेक गणराज्य की लूसी साफरोवा को खिताबी मुकाबले में हराकर मलेशियाई ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुआलालम्पुर: विश्व की पूर्व चौथी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिच ने चेक गणराज्य की लूसी साफरोवा को खिताबी मुकाबले में हराकर मलेशियाई ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। डोकिच ने रविवार देर रात खेले गए महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में साफरोवा को 2-6, 7-6 (11-9) 6-4 से हरा दिया। डोकिच ने इस मुकाबले को दो  घंटे 40 घंटे में अपने नाम किया। इस खिताबी जीत के साथ डोकिच ने करियर का छठा डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किया जबकि वर्ष 2002 के बाद यह उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेक गणराज्य, मलेशियाई ओपन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com