विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2012

'ध्यानचंद के लिए भारत रत्न की मांग करें तेंदुलकर'

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ध्यानचंद ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने की मांग कर सहृदयता का परिचय दें।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोरबा: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ध्यानचंद ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने की मांग कर सहृदयता का परिचय दें।

अशोक कुमार ने एल्युमिनियम कप हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह के बाद कहा कि भारत रत्न पर देश में चल रही बहस एक प्रश्न चिन्ह बन गया है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्वयं के लिए भारत रत्न की मांग नहीं की है। प्रत्येक खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए खेलता है और उसी में उसका नाम रोशन होता है। उन्होंने कहा, ‘आज भी मेरे पिता को दुनिया के लोग हॉकी का जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से पहचानते हैं, जिसपर हमें ही नही पूरे भारतवासियों को गर्व है। सचिन तेंदुलकर को चाहिए कि वह स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करने की मांग को सहृदयता का परिचय दें।’ उन्होंने अफसोस जताया कि ऐसे लोगों को खेल संघों का मुखिया बना दिया जाता है जिनका उन खेलों या किसी भी खेलों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है।

राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के दो फेडरेशन को लेकर उन्होंने कहा कि इस वजह से देश की घरेलू हॉकी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि इसमें भाई-भतीजा रिश्तेदार वाली प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है जो खेलों को अंधेरे में ढकेलते जा रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ध्यानचंद, भारत रत्न, सचिन तेंदुलकर, Sachin Tendulkar, Dhyanchandra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com