अमला ने कहा कि शनिवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप ग्रुप बी मैच में मेजबान टीम पर उम्मीदों का दबाव होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने गुरुवार को कहा कि शनिवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप ग्रुप बी मैच में मेजबान टीम पर उम्मीदों का दबाव होगा। अमला ने कहा कि मेजबान टीम पर अपने प्रशंसकों की आशा के अनुरूप प्रदर्शन करने का दबाव होगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को घरेलू दर्शकों के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती से निपटना मुश्किल होगा। अमला ने कहा, मुझे लगता है कि भारत पर दबाव ज्यादा होगा क्योंकि उनसे काफी उम्मीदें होंगी। हम पहले भी बडी संख्या में दर्शकों के सामने खेल चुके हैं इसलिए यह कोई बडी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, हम इस बड़े मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी भारी भीड़ के सामने खेलने का आनंद उठाएंगे। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप से पहले भारत को अपनी सरजमीं पर वनडे श्रृंखला में 3-2 से मात दी थी लेकिन अमला ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि परिस्थितियां मेजबान टीम के अनुकूल होंगी।