विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2011

टीम इंडिया ने जमकर बहाया पसीना

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार को हालैंड के साथ होने वाले ग्रुप-बी के अपने चौथे मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने जमकर पसीना बहाया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार को नीदरलैंड्स के साथ होने वाले ग्रुप-बी के अपने चौथे मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने मंगलावर को जमकर पसीना बहाया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनके सभी साथी पूरी तरह फिट और मुकाबले के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस मैच के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंची थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसे मंगलावर सुबह अभ्यास करना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम ने शाम को अभ्यास करने का फैसला किया। शाम चार बजे टीम स्टेडियम पहुंची और सबसे पहले फुटबाल खेल कर खुद को तरोताजा किया। इसके बाद गेंदबाज नेट अभ्यास में जुट गए जबकि बल्लेबाजों ने अभ्यास के लिए अलग स्थान का रुख किया। कोच गैरी कर्स्टन इन दिनों फील्डिंग और खासतौर पर कैचों को लेकर खास मेहनत कर रहे हैं। विश्व कप से पहले कहा जा रहा था कि भारत भले ही खिताब के दावेदार के तौर पर उभरा है लेकिन उसकी फील्डिंग विश्वस्तरीय नहीं है। कप्तान ने इसे लेकर कहा, "कोच ने साफ कर दिया है कि फील्डिंग ड्रिल को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को फिटनेस के मानकों पर खरा उतरना होगा और हर मैच में कम से कम 10 रन बचाने का प्रयास करना होगा।" भारतीय टीम के साथ कोटला मैं कर्स्टन का बेटा जोसुआ भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करता दिखा। पहली नजर में ही देखकर लगा कि लगभग पांच वर्ष का जोसुआ भारतीय खिलाड़ियों के साथ काफी घुल-मिल गया है और खिलाड़ी भी उसे काफी चाहते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टीम इंडिया, पसीना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com