विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2015

धोनी के जिम में सुशील बढ़ा रहे हैं फ़िटनेस, कुश्ती-क्रिकेट के संगम से युवाओं को कितना फ़ायदा?

धोनी के जिम में सुशील बढ़ा रहे हैं फ़िटनेस, कुश्ती-क्रिकेट के संगम से युवाओं को कितना फ़ायदा?
कुश्ती चैंपियन सुशील कुमार की फाइल फोटो
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं। ओलिंपिक खेलों की निजी प्रतियोगिताओं में भारत के इकलौते डबल ओलिंपिक चैंपियन सुशील कुमार एमएसडी स्पोर्ट्सफ़िट जिम का हिस्सा बन गए हैं।

असल में धोनी ने सुशील को अपनी फ़िटनेस चेन स्पोर्ट्स-फ़िट का हिस्सा बनाकर बिज़नेस का एक अच्छा शॉट लगाया है, तो सुशील ने क्रिकेट की लोकप्रियता और ग्लैमर का दांव लगाकर कुश्ती को फ़ायदा पहुंचाने की कोशिश की है।

सुशील का कहना है कि भारत में सेहत और स्वास्थ्य को लेकर सही दिशा में जागरुकता बढ़ रही है, लेकिन वो कहते हैं कि इस पर काम करने की ज़रूरत है। वो कहते हैं कि स्पोर्ट्सफ़िट जिम लोगों को सही जानकारी देता है। वो ये भी कहते हैं कि इसके ज़रिए वो जो भी जानकारी और ज्ञान आम लोगों तक पहुंचा पाएंगे, तो ज़रूर पहुंचायेंगे।

माना जा रहा है कि इन दो खिलाड़ियों के रोल मॉडल होने की वजह से भारतीय युवा ज़रूर आकर्षित होंगे। सुशील की नज़र फ़िलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप्स और रियो ओलिंपिक खेलों पर है और उन्हें लगता है कि इस जिम से जुड़कर युवा खिलाड़ियों और खेल-प्रेमियों को बड़ा फ़ायदा हो सकता है। पिछले तीन महीनों में भारत में इस ब्रांड के 32 नए जिम खोले जा चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, सुशील कुमार, ओलिंपिक चैंपियन, जिम, स्पोर्ट्सफ़िट जिम, धोनी के जिम में सुशील, Mahendra Singh Dhoni, Olympic Champion, Gym, Sportsfit Gym, Sushil In Sportsfit Gym
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com