विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2016

रियो से लौटीं एथलीट सुधा सिंह को स्वाइन फ्लू, जीका वायरस से पीड़ित नहीं

रियो से लौटीं एथलीट सुधा सिंह को स्वाइन फ्लू, जीका वायरस से पीड़ित नहीं
एथलीट सुधा सिंह (फाइल फोटो)
बेंगलुरु: रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेकर लौटीं भारत की लंबी दूरी की धाविका सुधा सिंह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और वह कम से कम दो महीने तक किसी भी दौड़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

सुधा का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में जीका वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर इजाज चल रहा था. भारतीय खेल प्राधिकरण की डॉ सरला ने कहा, 'सुधा सिंह जिनका जीका वायरस के संभावित सक्रमण के लिए इलाज चल रहा था, वह एच1एन1 से पीड़ित हैं, जिसे स्वाइन फ्लू वायरस के नाम से जाना जाता है.'

सुधा ने रियो ओलिंपिक में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में हिस्सा लिया था. पिछले सप्ताह रियो से लौटने के बाद ही उन्हें बुखार और शरीर में दर्द था. उन्हें 20 अगस्त को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, एथलीट सुधा सिंह, जीका वायरस, स्वाइन फ्लू, Rio Olympics 2016, Athlete Sudha Singh, Zika Virus, Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com