विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2011

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश के चलते हुआ रद्द

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ मुकाबला 32 ओवर के बाद बारिश के कारण रोक दिया गया। खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने 32.5 ओवरों में तीन विकेट पर 146 रन बनाए थे। कप्तान कुमार संगकारा (नाबाद 73) और थिलन समरवीरा (नाबाद 34) ने अपनी शानदार साझेदारी की बदौलत श्रीलंका को मुश्किलों से उबारने का काम किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने  75 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन संगकारा और समरवीरा के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 71 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से उसने 32.5 ओवरों में तीन विकेट पर 146 रन बना लिए। जयवर्धने ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 23 रन बनाए। उनका विकेट 75 रन पर गिरा। श्रीलंका ने 31 रन के कुल योग पर उपुल थरंगा का विकेट गंवाया था। थरंगा छह रन बना सके। थरंगा का विकेट ब्रेट ली ने लिया जबकि जयवर्धने रन आउट हुए। इससे पहले शॉन टेट ने छह रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट चटकाया था। दिलशान चार रन के व्यक्तिगत योग पर टेट की गेंद पर कैमरन व्हाइट के हाथों कैच आउट हुए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com