विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2011

श्रीलंका और इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले जाने वाले चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले जाने वाले चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यहां तेज हवा चलने के साथ-साथ तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है। शुक्रवार को रिमझिम बरसात होने के बाद श्रीलंकाई टीम को सुबह का अभ्यास रद्द करना पड़ा था। इसके अलावा दोपहर को तेज बारिश आने के बाद पूरे आउटफील्ड को ढक दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह मार्च को खेला जाने वाला एक लीग मुकाबला भी 32.5 ओवरों के बाद बारिश की भेंट चढ़ गया था। विश्व कप में नॉकआउट, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है। यदि किसी कारणवश मैच निर्धारित समय पर नहीं होता तो इस मैच के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय रिजर्व रखा गया है। ताकि उस मैच को अगले दिन खेला जा सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, इंग्लैंड, बारिश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com