विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज घोषाल के अलावा भारतीय टीम में सिद्धार्थ सूचड़े और हरिंदर पाल संधू हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
छह बार के राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव घोषाल की अगुवाई में भारतीय टीम मंगलवार से शुरू हो रहे जेएसडब्ल्यू एसडीएटी स्क्वाश विश्व कप में जब उतरेगी तो उसका सामना कई दमदार विदेशी टीमों से होगा। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज घोषाल के अलावा भारतीय टीम में सिद्धार्थ सूचड़े और हरिंदर पाल संधू हैं। वहीं महिला वर्ग में भारत की चुनौती दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा पेश करेंगी। 11 साल बाद खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मैच लीग सह नाकआउट आधार पर खेले जाएंगे जिसमें नौ टीमों को दो समूहों में रखा गया है। छठी वरीयता प्राप्त भारत को ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और मैक्सिको के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप ए में मिस्र, फ्रांस, मलेशिया, द. अफ्रीका और श्रीलंका है। इस टूर्नामेंट में विजेता को 50000 डॉलर और उपविजेता को 25000 डॉलर मिलेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्क्वाश, विश्व कप, भारतीय, टीम