विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2016

सिर्फ 70 शब्दों में खेल से जुड़ी खबरें देगा 'स्पोर्ट्स फ्लैशेस' ऐप

सिर्फ 70 शब्दों में खेल से जुड़ी खबरें देगा 'स्पोर्ट्स फ्लैशेस' ऐप
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: खेल प्रशंसकों को केवल 70 शब्दों में खेलों की खबर, विचार, उससे जुड़ी जानकारी, गपशप, टिप्स आदि का खजाना पेश करने वाले खेल ऐप ‘स्पोर्ट्स फ्लैशेस’ को लॉन्च किया गया।

यह ऐप विभिन्न स्पोर्ट्स वेबसाइटों से जुड़कर काम करेगा और विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं की मुख्य खबरों से यूजर को 70 शब्दों में अवगत कराएगा. जबकि इस समाचार के स्रोत वाले प्रकाशक के लिंक पर क्लिक करने से विस्तृत समाचार पढ़ा जा सकता है। इस ऐप में 31 से अधिक खेलों की सूची है।

प्रशंसकों की दिलचस्पी को देखते हुए ऐप प्रीमियर लीग, यूरोपियन फुटबॉल, टेनिस ग्रैंडस्लैम, फार्मूला वन, मोटो जीपी, गोल्फ और क्रिकेट जैसे खेलों को इसमें शामिल किया गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्पोर्ट्स फ्लैशेस, Sports Flashes, मोबाइल ऐप, Mobile App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com