विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2011

एटीपी टेनिस : सोमदेव का विजय अभियान जारी

सोमदेव देवबर्मन अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेरिका: भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। सोमदेव ने सोमवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में बेल्जियम के खिलाड़ी जेवियर मालिसे को 6-1, 3-6, 7-6 से पराजित किया। सोमदवे ने पहला सेट आसानी से जीत लिया लेकिन दूसरा सेट वह हार गए। तीसरे और निर्णायक सेट में सोमदेव ने टाइब्रेकर में गए इस मुकाबले को जीत कर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। सोमदेव का अगले दौर में मुकाबला विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमदेव, टूर्नामेंट, एटीपी मास्टर्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com