भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना ने एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट बीएनपी पैरीबास ओपन के लिए क्वालीफाई कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स :अमेरिका::
डेविस कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और रोहन बोपन्ना ने एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट बीएनपी पैरीबास ओपन के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफाइंग में दूसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने अमेरिकी खिलाड़ी ग्रेग जोंस को 6-2, 6-4 से मात दी जबकि युगल विशेषज्ञ बोपन्ना ने अंतिम दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के डेनियल ब्रांड्स को 7-6, 7-6 से मात देकर उलटफेर किया। मुख्य ड्रा में सोमदेव का पहले दौर में सामना फ्रांस के एड्रियन मैनोरिना से होगा और अगर वह पहली बाधा पार करने में सफल रहे तो वह अगले दौर में 19वीं वरीयता प्राप्त साइप्रस के मार्कस बागदातिस से भिड़ेंगे। उधर बोपन्ना का मुकाबला मुख्य ड्रा के पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टोमिक से होगा। दूसरे दौर में बोपन्ना का सामना सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी से होगा जिन्हें उन्होंने हाल में डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप मुकाबले में कड़ी चुनौती दी थी। बोपन्ना ने कहा, मैं क्वालीफाइंग चरण की बाधाएं पार करके खुश हूं और मैं अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।