भारत के सर्वोच्च एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी:
भारत के सर्वोच्च एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सोमदेव ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में विश्व के 34वें वरीयता प्राप्त कनाडा के खिलाड़ी मिलोस राओनिक को 7-6 (5), 7-5 से हरा दिया। विश्व के 73वें वरीयता प्राप्त सोमदेव ने इस मुकाबले को लगभग दो घंटे में अपने नाम किया। सोमदेव का अगले दौर में मुकाबला छठवीं वरीयता प्राप्त स्पेन के खिलाड़ी डेविड फेरर और रूस के क्वालीफायर खिलाड़ी इगोर कुन्तीसेयन के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा। राओनिक को पहले दौर में बाई मिला था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मियामी मास्टर्स, सोमदेव