सोमदेव देवबर्मन पेशेवर टेनिस संघ द्वारा एकल विश्व वरीयता क्रम में 11 पायदान की छलांग लगाते हुए 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी एकल विश्व वरीयता क्रम में 11 पायदान की छलांग लगाते हुए 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सोमदेव 84वें स्थान पर थे। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव हाल ही में बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल से हार गए थे। सोमदेव के अब 683 एटीपी अंक हो गए हैं। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव ने हाल ही में कहा था कि इस वर्ष उनका लक्ष्य शीर्ष-50 में जगह बनाना है। पिछले वर्ष शीर्ष-100 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले सोमदेव जिस तरह नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं उससे उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले दिनों में वह अपने मुकाम को जरूर हासिल कर लेंगे। दूसरी ओर, महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में सानिया मिर्जा एकल में आठ पायदान की छलांग लगाते हुए 99वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले, सानिया 107वें स्थान पर थीं। इसके अलावा नौ वर्ष बाद युगल मुकाबले खेले रहे लिएंडर पेस और महेश भूपति ने युगल रैंकिंग में अपना पूर्व स्थान बरकरार रखा है। भूपति पांचवें स्थान पर हैं जबकि पेस सातवें स्थान पर काबिज हैं वहीं रोहन बोपन्ना चार पायदान की छल्लांग लगाते हुए 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, 73 वां स्थान, पायदान