सोमदेव देवबर्मन पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल से हार गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल से हार गए हैं। बुधवार की रात हुए एक कड़े मुकाबले में सोमदेव 5-7 और 4-6 से यह मुकाबला हार गए। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोमदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बाएं हाथ के स्पेनिश खिलाड़ी नडाल को परेशानी में डाल दिया था। एक घंटा और 55 मिनट तक चले इस दिलचस्प मैच में सोमदेव ने नडाल को बराबरी की टक्कर दी और नडाल को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी साथी एसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी सर्बिया की प्रतिद्वंद्वी जोड़ी नोवाक डोकोविच और विक्टर ट्रोइकि को 6-1, 7-6 (5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। 'इंडो-पाक एक्सप्रेस' के नाम से चर्चित रोहन और कुरैशी की जोड़ी ने भारतीय महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी को हराया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, राफेल नडाल, हारे