विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2016

सही ढंग से वॉर्मअप किए बगैर ही मैच जीत गईं पीवी सिंधु

सही ढंग से वॉर्मअप किए बगैर ही मैच जीत गईं पीवी सिंधु
पीवी सिंधु का फाइल फोटो
  • मैच के दौरान बहाना पड़ा ज्‍यादा पसीना
  • वॉर्मअप सेशन मैच शुरू होने से थोड़ा पहले खत्‍म हो गया
  • लिहाजा मैच में खुद को ढालने में मशक्‍कत करनी पड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जिनेरियो: रियो ओलिंपिक में सेमीफाइनल मैच के दौरान बैडमिंटन कोर्ट पर पीवी सिंधु का दबदबा जरूर दिखा और मैच को वह दो सीधे गेम में ही जीत गईं लेकिन मैच के दौरान बीच में कई बार उनकी गर्दन और सिर पर आइसपैक लगाने की जरूरत दिखी. हर ब्रेक में कोच पुलेला गोपीचंद के साथ भारत के मलेशियाई कोच टान किम सिंधु की गर्दन और सिर पर आइसपैक लगाते दिखे.

मैच के दौरान सिंधु पहले की तुलना में ज्‍यादा पसीना बहाती नजर आईं. बाद में NDTV से बातचीत में इसकी वजह बताते हुए गोपीचंद ने बताया कि मैच के ठीक पहले सिंधु को वॉर्मअप का सही मौका नहीं मिल पाया. इसके कारण ऐसा हुआ.  

दरअसल जिस कोर्ट पर सिंधु और उनकी जापानी प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला होना था, उस कोर्ट पर पुरुष डबल्‍स के कांस्‍य पदक मैच का मुकाबला चल रहा था. ये मुकाबला लेकिन थोड़ा ज्‍यादा लंबा चला. इसी वजह से मैच दिन में 11 बजे के बजाय 11:30 से शुरू हुआ (भारतीय समयानुसार रात करीब आठ बजे).लेकिन उससे पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधु अपना वॉर्मअप खत्‍म कर चुकी थीं(उस पुरुष डबल्‍स मुकाबले में इंग्‍लैंड ने चीन को हरा दिया).  

इस कारण मुकाबला शुरू होने में थोड़ी देर हुई. चूंकि सिंधु का वॉर्मअप सेशन थोड़ा पहले ही खत्‍म हो गया था, नतीजतन सिंधु को मैच के लिए खुद को ढालने में मशक्‍कत करनी पड़ी और इसी वजह से मैच के दौरान कई बार उनको आईसपैक लगाने की जरूरत पड़ी.

इन सबके बीच सबसे अच्‍छी बात यह है कि सिंधु की फिटनेस का लेवल पिछले चार-पांच महीने में इतना बेहतर हुआ है कि वह किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं. इसीलिए फाइनल में भी उनसे ऐसी ही अपेक्षाएं हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, रियो ओलिंपिक 2016, पुलेला गोपीचंद, टान किम, PV Sindhu, Rio Olympic 2016, Pulela Gopichand, Tan Kim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com