ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं पीवी सिंधु.
नई दिल्ली:
महिला शटलर पीवी सिंधु क्या देश को स्वर्ण का तोहफा दे पाएंगी, यह सवाल देश के करोड़ों खेलप्रेमियों के दिलोदिमाग में घूम रहा है. रियो ओलिंपिक के फाइनल में आज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी. फाइनल में सिंधु का मुकाबला स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा जो फिलहाल दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं. सिंधु के लिए यह मैच चुनौतीपूर्ण होगा. लेकिन वह आत्मविश्वास से भरी हैं और जीत के लिए जी जान लगाने को तैयार हैं.
सिंधु ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. यह इसलिए भी खास हो जाता है कि यह पहला ओलिंपिक है जिसमें सिंधु हिस्सा ले रही हैं. सिंधु स्वर्णपरी बनने के अपने और पूरे भारत के सपने से बस एक कदम दूर हैं...
फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को हराना आसान नहीं होगा पर सिंधु ऐसा पहले भी कर चुकी हैं. पिछले साल डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में उन्होंने मारिन के खिलाफ जीत दर्ज की थी.

अब तक सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं सिंधु और मारिन. इनमें चार बार मारिन और तीन बार सिंधु ने जीत हासिल की है.

यदि सिंधु आज का मैच जीत जाती हैं तो वह ओलिंपिक के इंडिविजुअल मुकाबले में गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय होंगी. अब तक केवल निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ओलिंपिक में स्वर्ण हासिल किया है.

रियो में सिंधु जबरदस्त फॉर्म में हैं. क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर दो और लंदन ओलिंपिक की रजत पदक विजेता वांग यिहान को हराने के बाद सेमीफाइनल में सिंधु ने छठी रैंकिंग वाली नोजोमी ओकुहारा को शिकस्त दी और फाइनल में पहुंचीं.

पूरा भारत फाइनल में सिंधु की जीत की कामना कर रहा है. उम्मीद है कि ओलिंपिक में भारत की सिंधु 'स्वर्ण परी' बनकर उभरेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sindhu For Gold, PV Sindhu, पीवी सिंधु, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलंपिक 2016, बैडमिंटन, Rio Olympic, Badminton