शोएब अख्तर ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कहने का फ़ैसला कर लिया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
शोएब अख्तर ने आखिरकार क्रिकेट को अलविदा कहने का फ़ैसला कर लिया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे। ख़बरों के मुताबिक अख्तर को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेल पाने में मुश्किल हो रही है। मौजूदा वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा साबित हुआ है। वर्ल्ड कप के लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ़ जीत हासिल करवाने में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अहम भूमिका निभाई तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ आखिरी ओवरों में वह बेहद महंगे साबित हुए। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा और कनाडा के खिलाफ़ भी आराम करने को कहा गया लेकिन 35 साल के शोएब का दबदबा पिछले पंद्रह साल लगातार बरकरार रहा। शोएब ने टेस्ट में 178 और वनडे में 247 विकेट झटके हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शोएब, अख्तर, संन्यास