तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि उनका शरीर अब 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की इजाजत नहीं दे रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि उनका शरीर अब 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की इजाजत नहीं दे रहा है इसलिए अब वह गति से ज्यादा विकेट चटकाने पर ध्यान दे रहे हैं। आईसीसी विश्व कप-2011 में भाग ले रहे अख्तर का अधिकतर समय चोट के कारण मैदान के बाहर बीता है। इसके अलावा वह कई बार अनुशासनहीनता के उल्लंघन के चलते टीम से बाहर रहे हैं। समाचार पत्र 'द डॉन' की वेबसाइट 'डॉन डॉट कॉम' ने अख्तर के हवाले से लिखा है, "मैं लम्बे समय से 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की दौड़ से बाहर हूं। मेरी उम्र अब 36 के करीब है और अब मैं एक परिपक्व खिलाड़ी हो गया हूं। मेरा पूरा ध्यान तेज गति के बजाए अब विकेट चटकाने पर लगा है।" अख्तर ने वर्ष 2003 के विश्व कप में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वेबसाइट के मुताबिक अख्तर ने कहा, "मैंने दूसरे दिन 159 (98 मील प्रति घंटा) किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार को भी पार किया।" अख्तर ने अब तक 162 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 246 विकेट झटके हैं जबकि 46 टेस्ट मैचों में उन्होंने 178 विकेट अपनी झोली में डाले हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शोएब अख्तर, गेंदबाजी