विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2013

निशानेबाजी : राठौड़ के बेटे को कांस्य पदक, मानवजीत चमके

ओलिंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के युवा बेटे मानवादित्य ने कांस्य पदक जीता जबकि अन्य भारतीय निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के अलमाटी में चल रही तीसरी एशियाई शाटगन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ओलिंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के युवा बेटे मानवादित्य ने कांस्य पदक जीता जबकि अन्य भारतीय निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के अलमाटी में चल रही तीसरी एशियाई शाटगन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते।

इस प्रतियोगिता के दौरान अनुभवी ट्रैप निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू ने शुरुआती चरण के दौरान 125 में से 124 अंक के एशियाई रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। दो स्वर्ण के अलावा भारत ने दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

मानवादित्य ने जूनियर ट्रैप स्पर्धा में 125 में से 110 के क्वालीफिकेशन स्कोर के साथ पदक जीता।

राज्यवर्धन ने कहा, ‘मैं प्रभावित और गौरवांवित हूं कि मानव इतनी छोटी उम्र में बड़े खिलाड़ियों को टक्कर दे रहा है। वह समझता है कि प्रतिभा के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।’ मानवजीत (124), जोरावर सिंह संधु (121) और मनशेर सिंह (120) की सीनियर ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक जीता। तीनों भारतीय निशानेबाजों ने क्रमश: तीसरे, पांचवें और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस तिकड़ी ने 375 में से 365 का स्कोर बनाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
निशानेबाजी, मानवादित्य राठौड़, मानवजीत सिंह संधू, कांस्य पदक, Shooting, Manavjeet Singh Sandhu, Manvaditya Rathore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com