विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2016

20 वर्षीय छात्रा ने 'फर्राटा किंग' उसेन बोल्ट के साथ 'इंटीमेट' तस्वीरें सोशल साइट पर डालीं

20 वर्षीय छात्रा ने 'फर्राटा किंग' उसेन बोल्ट के साथ 'इंटीमेट' तस्वीरें सोशल साइट पर डालीं
फर्राटा धावक उसेन बोल्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दुनिया में फर्राटा किंग के नाम से पहचाने जाने वाले उसेन बोल्ट ने रियो में तीन गोल्ड मेडल जीते और यह कीर्तिमान वह लगातार तीन ओलिंपिक खेलों में स्थापित कर चुके हैं. लेकिन इस बार रियो ओलिंपिक में यह इतिहास दोहराने के बाद उसेन बोल्ट इसलिए चर्चा में ज्यादा हैं कि रियो ओलिंपिक के बाद अपने 30 वें जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए वह वहीं रुक गए और पार्टी मूड में खूब एन्जॉय किया.

रियो में कुछ बार और डांस में उन्होंने मस्ती की और मस्ती कुछ इतना असर कर गई कि इस महान खिलाड़ी की निजी जिंदगी पर तो उसका असर जरूर पड़ेगा.

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रियो की एक 20 वर्षीय छात्रा ने उसेन बोल्ट के साथ कुछ निजी पलों को सार्वजनिक किया है. करीब 20 फोटो जेडी डुआर्ट नाम की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे इस फर्राटा किंग के लिए कुछ मुश्किलें तो जरूर खड़ी होंगी.

इन तस्वीरों में बोल्ट उस 20 वर्षीय लड़की के साथ बिस्तर पर हैं और उनके ऊपर कोई कपड़ा नहीं है, वहीं एक तस्वीर में वह युवती को किस करते हुए देखे जा सकते हैं. अन्य तस्वीर में बोल्ट लड़की को अपनी बांहों में भरे हुए हैं. ब्राजील की इस 20 साल की एक स्टूडेंट के साथ बिस्तर में ली गई तस्वीरें बोल्ट के रंगीन मिजाज को दुनिया के सामने रख रही है. 20 साल की जेडी डुआर्ट ने खुद ये तस्वीरें वॉट्सऐप पर शेयर की हैं, जिनमें बोल्ट टॉपलेस हैं.

उसेन बोल्ट के साथ बिस्तर की तस्वीरें शेयर करने के बाद जेडी डुआर्ट ने लिखा, 'बोल्ट के साथ मेरी रात 'नॉर्मल' थी'. (हम इस अकाउंट की पुष्टि नहीं कर सकते हैं.)वैसे पहले यह खबरें आ रही थीं कि रियो ओलिंपिक के बाद बोल्ट पिछले दो साल से बनी अपनी गर्लफ्रैंड कासी बैनेट के साथ शादी कर लेंगे. वैसे कासी से पहले भी उसेन की जिंदगी में और लड़कियां रही हैं.
 
 

A photo posted by Kasi J. Bennett (@kasi.b) on


बताया यह भी जा रहा है कि उसेन बोल्ट ने रियो में कुछ और लड़कियों के साथ डांस किया जिनकी तस्वीरें वहां के अखबारों में छाई हुई हैं. बता दें कि उसेन बोल्ट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेमस होने के बाद कई लड़कियां आपको खुद को सौंपने के लिए तैयार रहती हैं, वह तरह तरह के प्रलोभन देती हैं. इसलिए यह मुश्किल होता है कि आप एक लड़की साथ बंधकर रह सके.

एक वेबसाइट से बातचीत में लड़की ने बताया कि रियो के एक बार में वह बोल्ट से मिली थी. उस मुलाकात के बाद बोल्ट ने इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो करना शुरू कर दिया था. वहीं इस 20 वर्षीय छात्रा का कहना है कि वह बोल्ट के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी और अब इन तस्वीरों के इतना छाने से वह परेशान है. वह इस घटना से खुश नहीं है.

(इस खबर में प्रयुक्त तस्वीरों की एनडीटीवी पुष्टि नहीं करता है ट्विटर पर अनवेरिफाइड अकाउंट से तस्वीरें शेयर की गई हैं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेडी डुआर्टे, सैक्स स्कैंडल, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक, ब्राजील, Usain Bolt, Jady Duarte, Brazil, Rio Olympics, RIo Olympics 2016, जेडी डुआर्ट, उसेन बोल्ट, उसैन बोल्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com