प्रतीकात्मक फोटो
- बास्केटबॉल स्टेडियम के बाहर गिरा ‘स्पाइडर कैम’
- लंबी दूरी से शॉट लेने हो रहा था इस कैमरे का उपयोग
- 6 अगस्त को साइकिलिंग ट्रैक के बाहर भी हुआ था धमाका
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो.:
रियो ओलिंपिक पार्क में एक विशाल टीवी कैमरा जमीन पर गिरने से कम से कम सात व्यक्ति घायल हो गए.
‘स्पाइडर कैम’ का इस्तेमाल पार्क के लंबी दूरी से शॉट लेने में हो रहा था. यह कैमरा दोपहर में बास्केटबॉल स्टेडियम के बाहर गिर गया. इसके फुटेज में मैदान पर दो महिलाओं को दिखाया गया जिनमें से एक की नाक से और दूसरी की बाजू से खून बह रहा था. एक अन्य वीडियो में एक लड़की को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया .
खेलों की आयेाजन समिति के एक प्रवक्ता ने बताया,‘ओलिंपिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेस को पता था कि कैमरे का वजन बहुत अधिक है लिहाजा उन्होंने इसके गिरने से पहले वहां से लोगों को हटाना शुरू कर दिया था. उन्हें लगा कि तारों के जरिये कुछ देर और कैमरे को गिरने से रोका जा सकेगा लेकिन कैमरा गिर गया और सात लोग घायल हो गए. किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है.’
गौरतलब है कि इससे पहले, रियो ओलिंपिक के दौरान 6 अगस्त को साइकिलिंग स्टेडियम के बाहर धमाके की आवाज सुनी गई थी. बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया था. राहत की बात यह रही कि इस धमाके के चलते किसी तरह की भगदड़ नहीं मची थी और कोई घायल भी नहीं हुआ.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, टीवी कैमरा, घायल, बास्केटबॉल स्टेडियम, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, TV Camara, Injured, Basketball Stadium, ओलिंपिक पार्क, Olympic Park