विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2015

बहन वीनस को हराकर विंबलडन के क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स

बहन वीनस को हराकर विंबलडन के क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स
सेरेना विलियम्स (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने अपनी बहन वीनस विलियम्स को हारकर विंबलडन के क्वार्टर-फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है। दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने वीनस को 6-4, 6-3 से हराया। सेंटर कोर्ट पर एक घंटे और आठ मिनट तक ये मैच चला।

जीत के बाद सेरेना ने कहा कि जिसे आप बेहद प्यार करते हैं उनके ख़िलाफ़ खेलना आसान नहीं होता।
ये 26वां मौक़ा था जब सेरेना और वीनस एक-दूसरे के आमने-सामने थीं और सेरेना ने इसमें से 15 मैच जीते हैं।

6 साल में किसी ग्रैंड स्लैम में ये पहला मौक़ा रहा, जब सेरेना ने अपनी बड़ी बहन को हराया है। आख़िरी बार दोनों ने अगस्त 2014 में कैनेडियन ओपन में खेला था तब वीनस ने सेरेना को 6-7, 6-2, 6-3 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, विंबलडन, Serena Williams, Venus Williams, Wimbeldon, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com