विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2015

महिला डबल्स रैंकिंग में टॉप पर कायम सानिया मिर्जा

महिला डबल्स रैंकिंग में टॉप पर कायम सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा की फाइल फोटो
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ताज़ा जारी डब्ल्यूटीए (वूमन्स टेनिस एसोसिएशन) डबल्स रैंकिंग में टॉप पर बनी हुईं हैं। इस महीने की शुरुआत में फ़्रेंच ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल से बाहर हुईं सानिया नंबर एक पर 7940 अंक के साथ बनी हुईं हैं, जबकि दूसरे नंबर पर स्विट्ज़रलैंड से उनकी जोड़ीदार मार्टिंना हिंगिस हैं, जिनके खाते में 7170 अंक हैं।

25 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2015 डब्ल्यूटीए फ़ाइनल्स में सानिया-हिगिंस की जोड़ी दूसरे स्थान पर रहेगी, जबकि फ़्रेंच ओपन में महिलाओं का डबल्स ख़िताब जीतने वाली अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और चेक खिलाड़ी लूसी सफ़ारोवा शीर्ष वरियता पर रहेंगीं।

महिलाओं की सिंग्लस रैंकिंग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को एक बार फिर कोई चुनौती नहीं दे सका है। सेरेना 11291 प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पर क़ब्ज़ा जमाए हुईं हैं।

वहीं फ़्रेंच ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल से बाहर होने वाली मारिया शारापोवा दूसरे स्थान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गईं हैं, जबकि चेक खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा चौथे से दूसरे पायदान पर पहुंच गईं हैं। रोमानिया की सिमोना हेल्प 6130 प्वाइंट्स के साथ नंबर तीन पर हैं।

पुरुषों की रैंकिंग में नंबर एक पर नोवाक जोकोविच बरक़रार हैं। फ़्रेंच ओपन के फ़ाइनल में स्विट्ज़रलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका से हारने वाले जोकोविच 13,845 प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पर हैं। रॉजर फ़ेडरर दूसरे और एंडी मर्रे नंबर तीन पर मौजूद हैं।

फ़्रेंच ओपन विजेता वावरिंका चौथे स्थान पर मौजूद हैं। स्टुटगार्ट ओपन जीतने वाले राफेल नडाल दोबार से टॉप दस खिलाड़ियों में वापसी करने में सफल हुए हैं।

डबल्स में भारत के रोहन बोप्पना भी स्टुटगार्ट ओपन डबल्स का ख़िताब जीतने के बाद 18वें पायदान पर बरक़रार हैं। लिएंडर पेस भी 24वां पायदान बरक़रार रखने में कामयाब रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, सानिया मिर्ज़ा, वूमन्स टेनिस एसोसिएशन, फ़्रेंच ओपन, टेनिस रैंकिंग, Tennis, Sania Mirza, Womens Tennis Association, French Open, Tennis Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com