विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2015

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता विम्बलडन वुमेंस डबल्स खिताब

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता विम्बलडन वुमेंस डबल्स खिताब
नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विम्बलडन में इतिहास रचा, जब वह स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर ग्रैंडस्लैम महिला युगल खिताब जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं।

पेशेवर बनने के 12 साल बाद 28 साल की सानिया ने पहला महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता, जब उनकी और हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना की रूस की दूसरी वरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-5 से हराया।

सानिया ने इससे पहले 2003 में रूस की एलिसा क्लेबानोवा के साथ यहीं जूनियर विम्बलडन चैंपियनशिप का लड़कियों का युगल खिताब भी जीता था।

सानिया 2011 में भी महिला युगल ग्रैंडस्लैम जीतने के करीब पहुंची थीं, जब उनकी और एलेना वेस्नीना की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब इस जोड़ी को उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था।

सानिया इससे पहले 2009 में ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनी थीं, जब उनकी और हमवतन महेश भूपति की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

इस दिग्गज खिलाड़ी ने इसके बाद 2012 में भी भूपति के साथ फ्रेंच ओपन का खिताब जीता, जबकि 2014 में ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, विम्बलडन, विम्बलडन 2015, विमंस डबल्स, महिला युगल खिताब, सानिया-हिंगिस जोड़ी, Sania Mirza, Wimbeldon, Wimbeldon 2015, Sania Hingis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com