विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2015

विम्बलडन के फाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी

विम्बलडन के फाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी
विम्बलडन (लंदन): भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफइनल में अमेरिका की राक्वेल कोप्स जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराया। यह मैच 56 मिनट चला।

सानिया ने इस तरह विंबलडन में अपना अब तक का श्रेष्ठ प्रदशर्न किया। वह 2011 में रूस की एलेना वेस्नीना के साथ सेमीफाइनल मं पहुंची थीं। क्वार्टर फाइनल में सानिया और मार्टिना ने आस्ट्रेलिया की कासे डालाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-5, 6-3 से हराया था।

इसी तरह भारतीय-स्विस जोड़ी ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की अनाबेल मेडिना गेरिग्वेज और एरांता पारा सांतोंजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया था।

उससे पहले सानिया और मार्टिना ने पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और कजाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था और फिर दूसरे दौर में इस जोड़ी ने जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन, सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, Wimbledon, Sania Mirza, Martina Hingis, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com