विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2015

वीमेंस डबल्स में सानिया ने रचा इतिहास, बनीं नं.1, WTA खिताब जीता

चार्ल्सटन: सानिया मिर्जा रविवार को युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हो गई जिसने स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ यहां डब्ल्यूटीए फैमिली सर्कल कप जीता।

सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेसी डेल्लाका और डारिजा जुराक को एकतरफा फाइनल में 6-0, 6-4 से हराया।

सानिया को इस जीत से 470 अंक मिले जिससे उसके कुल 7965 अंक हो गए। उसने इटली की सारा ईरानी (7640) और राबर्टा विंची (7640) को पछाड़ा। आधिकारिक रैंकिंग कल जारी होगी। सानिया से पहले भारत के सिर्फ लिएंडर पेस और महेश भूपति युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं।

सानिया ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी है। हिंगिस के साथ सानिया की यह लगातार तीसरी खिताबी जीत है। दोनों ने मार्च में जोड़ी बनाने के बाद से एक भी मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने इंडियन वेल्स में पहला खिताब जीता और फिर मियामी में भी खिताबी जीत दर्ज की।

दोनों अब तक खेले 14 मैचों में सिर्फ तीन सेट हारी हैं। सत्र के आखिरी रेस टू सिंगापुर में वे पहले ही दुनिया की नंबर एक टीम बन चुकी है। इसमें आठ शीर्ष टीमें भाग लेंगी।

सानिया और हिंगिस ने पहला सेट सिर्फ 22 मिनट में जीता। दूसरे सेट के पहले गेम में उनकी सर्विस टूटी लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी की।

दूसरे सेट के पांचवें गेम में उनके प्रतिद्वंद्वियों ने वापसी का मौका गंवाया। उन्होंने हालांकि अंतर कम किया, लेकिन सानिया और हिंगिस ने 10वें गेम में उनकी सर्विस तोड़कर मैच जीत लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, टेनिस, Sania Mirza, Martina Hingis, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com