भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एटीपी मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी:
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एटीपी मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया ने सोमवार देर रात खेले गए महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के क्वालीफाइंग के पहले दौर में चीन की खिलाड़ी शिनयुन हान को 7-6, 6-0 से पराजित किया। हाल ही में सानिया ने रूसी खिलाड़ी एलीना वेस्नीना के साथ बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब अपने नाम किया था जबकि इस टूर्नामेंट के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सानिया को हार का सामना करना पड़ा था। सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में सानिया एकल में आठ पायदान की छलांग लगाते हुए 99वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले, सानिया 107वें स्थान पर थीं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सानिया मिर्जा, मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट