विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

मियामी मास्टर्स : सानिया-वेस्नीना की जोड़ी हारी

सानिया मिर्जा और रूसी खिलाड़ी एलेना वेस्नीना की जोड़ी मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रूसी खिलाड़ी एलेना वेस्नीना की जोड़ी मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सानिया और वेस्नीना की जोड़ी को महिलाओं के युगल वर्ग के दूसरे दौर में स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुकोवा और पोलैंड की एगनेस्का रदवांस्का की जोड़ी ने 6-4, 6-3 से हरा दिया। इससे पहले, सानिया और वेस्नीना की जोड़ी ने पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की यंग-जान चान और चीन की जी झेंग की जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-7 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सानिया और वेस्नीना की जोड़ी ने बीएनपी परिबास मास्टर्स टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब अपने नाम किया था। मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के एकल स्पर्धा में सानिया की चुनौती पहले ही खत्म हो गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया, मियामी मास्टर्स, हारी, जोड़ी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com