विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2015

सानिया-हिंगिस मियामी ओपन डबल्स चैंपियन, सानिया के करियर का 25वां खिताब

नई दिल्ली : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने मियामी ओपन में महिलाओं के डबल्स का खिताब जीत लिया है। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने रूस के दूसरी वरीयता प्राप्त इकटेरिना मकारोवा और एलिना वेस्नीना की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब जीता।
पहले सेट में सानिया और हिंगिस की जोड़ी एक समय 2-5 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद दोनों ने जोरदार वापसी करते हुए ये सेट 7-5 से जीत लिया। एक बार लय हासिल करने के बाद सायना और हिंगिस की जोड़ी को दूसरा सेट जीतने में कोई मुश्किल नहीं हुई।

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने इससे पहले इंडियन वेल्स में भी महिला डबल्स का खिताब जीता था। अब तक दो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली इस जोड़ी ने दोनों खिताब जीते हैं। यह एक तरह से ड्रीम शुरुआत जैसा है।

मार्टिना हिंगिस ने पहले कहा था कि अगर ये जोड़ी कामयाब होती है तभी वे सायना के साथ लंबे समय तक खेलेंगी। अब तक की कामयाबी से जाहिर है जोड़ी लंबे समय तक चल सकती है।

वैसे ये सानिया के लिए बेहद ख़ास खिताब है, क्योंकि ये उनके करियर की 25वीं डबल्स टाइटिल है। दूसरी ओर मार्टिना हिंगिस के करियर का 43वां डबल्स खिताब है।

इस जीत के साथ ही सानिया और हिंगिस की जोड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। सानिया मिर्जा डबल्स की व्यक्तिगत रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचने से महज 145 अंक दूर हैं।  फिलहाल 7495 अंकों के साथ वह तीसरे नंबर पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगिस, मियामी ओपन 2015, Sania Mirza, Martina Hingis, Miami Open 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com