विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2016

रियो में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने के बाद साक्षी मलिक को सरकार देगी खेल रत्‍न का 'तोहफा' !

रियो में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने के बाद साक्षी मलिक को सरकार देगी खेल रत्‍न का 'तोहफा' !
साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में देश को पहला पदक दिलाया है
  • साक्षी को अभी तक नहीं मिला है अर्जुन अवार्ड
  • सीधे खेल रत्‍न के लिए उनके नाम पर किया जाएगा विचार
  • दीपा कर्मकार, जीतू राय के नाम की भी हुई है सिफारिश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ओलिंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक को सरकार की नीति के अनुसार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय है.

यह फैसला किया गया था कि ओलिंपिक वर्ष में जो भी पदक जीतेगा उसे स्वत: ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. साक्षी को अभी तक अर्जुन पुरस्कार तक नहीं मिला है लेकिन सरकार की नीति के अनुसार यह सुनिश्चित है कि उसके नाम पर सीधे खेल रत्न के लिये विचार किया जाएगा.

रियो में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर और फाइनल में जगह बनाने वाले निशानेबाज जीतू राय अन्य दो खिलाड़ी जिनके नामों की इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये सिफारिश की गयी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, साक्षी मलिक, खेल रत्‍न, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Sakshi Malik, Khel Ratna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com