विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2011

बांग्लादेश के कप्तान के घर पर प्रशंसकों ने फेंके पत्थर

बांग्लादेश की विश्व कप में वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार से आहत क्रिकेट प्रेमियों ने कप्तान साकिब अल हसन के मागुरा स्थित आवास पर पथराव किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका: बांग्लादेश की विश्व कप में वेस्टइंडीज के हाथों नौ विकेट की करारी हार से आहत क्रिकेट प्रेमियों ने कप्तान साकिब अल हसन के मागुरा स्थित आवास पर पथराव किया। बांग्लादेश की टीम मीरपुर में शुक्रवार को खेले गए मैच में 58 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके कारण उनका क्वार्टर फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पुलिस के अनुसार बांग्लादेश की हार के बाद मोटर साइकिलों पर सवार कई प्रशंसकों ने मागुरा में साकिब के आवास पर पत्थर फेंके। उस समय उनके तीन मंजिला घर में उनकी मां और बहन थे। साकिब के पिता मशरूर रजा ने पत्रकारों को बताया कि पहली मंजिल पर कई खिड़कियां टूट गई हैं, जिनमें कप्तान के कमरे की खिड़कियां भी शामिल हैं। प्रशंसकों ने शुक्रवार को उस बस पर भी पत्थर फेंकें, जो वेस्टइंडीज टीम को शेरे बांग्ला स्टेडियम से होटल लेकर जा रही थी। पुलिस ने हालांकि दावा किया कि लोगों ने इसे बांग्लादेशी टीम की बस समझकर गलती से उस पर पथराव कर दिया था। पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन ने इस हमले के सिलसिले में 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, बांग्लादेश, साकिब, पत्थरबाजी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com