नई दिल्ली:
साइना नेहवाल मलेशिया सुपर सीरीज़ बैडमिंटन 2015 के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में चीन की सुन यू इन को तीन गेम में हराया। करीब एक घंटे 11 मिनट तक चले मुक़ाबले में साइना ने सुन को 21-11, 18-21, 21- 17 से हराया। जाहिर है, साइना को ये मुक़ाबला जीतने में सून की कड़ी चुनौती से पार पाना पड़ा।
अब सेमीफ़ाइनल में साइना की टक्कर शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ली जुरई से होगी। साइना ने बीते हफ्ते ही इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता है। इतना ही नहीं इंडिया ओपन के दौरान ही साइना नेहवाल ने वर्ल्ड नंबर एक रैंकिंग पर कब्जा जमाया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना नेहवाल, मलेशियाई ओपन बैडमिंटन, बैडमिंटन, Saina Nehwal, Badminton, Malaysia Open Badminton, सायना नेहवाल