विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2015

मलेशिया ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

मलेशिया ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंची साइना नेहवाल
साइना नेहवाल की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बैडमिंटन की ताज़ा वर्ल्ड रैंकिंग में साइना का नाम सबसे ऊपर है। साइना ने मलेशिया ओपन में मारिया फ़ेबे कुसुमास्तुति को हराकर जीत के साथ शुरुआत की और फिर गुरुवार को चीन  की याओ ज़ुई को 21-13, 21-9 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। लेकिन, इस टूर्नामेंट में ख़िताब जीतने के लिए उन्हें आगे भी चीन की खिलाड़ियों को हराने की ज़रूरत पड़ सकती है।

 मलेशिया ओपन  ड्रॉ के मुताबिक साइना को क्वार्टर फ़ाइनल में चीन की (टूर्नामेंट में बिना रैंकिंग वाली) सुन यू से टक्कर लेनी होगी। साइना सुन यू को पिछले महीने ऑल इंग्लैंड के सेमीफ़ाइनल में  हरा चुकी हैं और अगर वो मलेशिया ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं तो उन्हें टूर्नामेंट में टॉप रैंकिंग वाली ली ज़ुएरेई और वैंग यिहान के बीच मैच की विजेता से टक्कर लेनी होगी। यानी फ़ाइनल में पहुंचने से पहले साइना को चीन की दीवार को फांदने की ज़रूरत होगी।

 यही नहीं ड्रॉ के मुताबिक, फ़ाइनल में भी उनकी टक्कर चीन की किसी खिलाड़ी से हो सकती है, लेकिन साइना ने चीन की कई खिलाड़ियों को पहले भी कई बार शिकस्त दी है और अब कहा जाता है कि चीन की कई खिलाड़ियों के मन में वर्ल्ड नंबर 1 साइना को लेकर ख़ौफ़ समाने आना  लगा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, वर्ल्ड रैंकिंग, मलेशिया ओपन सुपर सीरीज, फ़ेबे कुसुमास्तुति, Saina Nehwal, World Ranking, Malaysia Open Super Series, Febe Kusumastuti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com