विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2012

कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं साइना

साइना नेहवाल को कोरिया सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चीन की यानजियाओ जियांग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: साइना नेहवाल को शुक्रवार को सोल में कोरिया सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चीन की छठी वरीय यानजियाओ जियांग के हाथों सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा। चौथी वरीय भारतीय खिलाड़ी को दुनिया की छठे नंबर की जियांग ने सिर्फ 36 मिनट में 17-21, 10-21 से हराकर बाहर किया।

21 वर्षीय साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 5-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चीन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 8-8 के स्कोर पर बराबरी पा ली और फिर 14-10 की बढ़त बना ली। साइना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जियांग ने बढ़त बरकरार रखते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में साइना ने विरोधी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दते हुए 7-6 की बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद चीन की खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर मजबूत बढ़त बनाई और इसे अंत तक बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। साइना अब 10 जनवरी से मलेशिया ओपन में शिरकत करेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन, Saina Nehwal, Korea Open Super Series Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com