विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2015

साइना नेहवाल बनीं नंबर-2, आधिकारिक रैंकिंग जारी

साइना नेहवाल बनीं नंबर-2, आधिकारिक रैंकिंग जारी
नई दिल्ली:

साइना नेहवाल बैडमिंटन की दुनिया में लंबे समय तक नंबर एक पायदान पर कायम नहीं रह सकीं। मलेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के सेमीफ़ाइनल में चीन की ली जुरई ने साइना नेहवाल को करीब एक घंटे तक चले मुक़ाबले में 13-21, 21-17, 22-20 से हराया था।

इस हार के वक्त ही तय हो गया था कि साइना नेहवाल नंबर एक के पायदान पर नहीं रहेंगी। गुरुवार को जारी रैंकिंग के मुताबिक, चीन की ली जुरई एक बार फिर से नंबर वन पर काबिज हो गई हैं। ताजा रैंकिंग में जुरई 80764 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई हैं।

वहीं भारत की साइना नेहवाल 80191 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वैसे तो साइना महज तीन दिन तक नंबर एक खिलाड़ी रहीं, लेकिन आधिकारिक रैंकिंग में वह एक सप्ताह तक नंबर वन पायदान पर रहीं।

मलेशिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीतने वाली स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलीना मारीन 79578 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। साइना नेहवाल आने वाले दिनों में सिंगापुर ओपन में हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए उनकी फिर से नंबर वन होने की संभावना नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, बै़डमिंटन रैंकिंग, साइना नेहवाल नंबर 2 पर, Saina Nehwal, Saina Nehwal Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com