विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2016

रियो ओलिंपिक में नाकामी पर फैन ने कसा तंज, साइना नेहवाल ने ऐसे दिया जवाब

रियो ओलिंपिक में नाकामी पर फैन ने कसा तंज, साइना नेहवाल ने ऐसे दिया जवाब
घुटने की चोट की वजह से रियो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं साइना. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल रियो ओलिंपिक में खास नहीं कर पाईं और काफी पहले बाहर हो गईं. इस ओलिंपिक में पीवी सिंधु जबरदस्त फॉर्म में हैं और अपने से ऊंचे रैंक वाली खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में पहुंच गई हैं. ऐसे में ट्विटर पर एक शख्स ने स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को बैग पैक करने की सलाह दे डाली.

अंशुल सागर ने ट्वीट किया, 'डियर साइना, अपने बैग पैक कर लीजिए. हमें एक ऐसी स्टार मिल गई हैं जो जानती हैं कि बेहतरीन खिलाड़ियों को कैसे शिकस्त दी जाती है.'
 
इसका जवाब देते हुए साइना ने लिखा, 'जी बिल्कुल, शुक्रिया. सिंधु वाकई अच्छा खेल रही हैं. भारत का प्रदर्शन अच्छा है.'
 
लेकिन अंशुल का यह तंज साइना के फैन्स को नहीं भाया. इसके लिए कई लोगों ने अंशुल को साइना से माफी मांगने की सलाह दी. यशवंत रेड्डी ने लिखा, 'यह गलत बात है. अगर आप उनकी हार को बर्दाश्त नहीं कर सकते तो उनकी जीत का जश्न मनाने का भी आपको हक नहीं.'
 
विशाल ने लिखा, 'जिस खिलाड़ी ने बैडमिंटन को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है उसके बारे में आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए.'
 
साइना के फैन्स की आलोचना झेलने के बाद अंशुल ने माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं आपको तकलीफ देना नहीं चाहता था. आज भी आपको पसंद करता हूं. आज भी आपका बड़ा फैन हूं.'
 
बताया जा रहा है कि घुटने की चोट की वजह से साइना रियो ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं. इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक, ट्विटर पर साइना का मजाक, Saina Nehwal, PV Sindhu, Rio Olympic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com