साइना नेहवाल दूसरे ग्रुप मैच में हारकर रियो ओलिंपिक से बाहर हो गईं थी (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो:
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के चार सदस्यों में नहीं चुनी जा सकी हैं, क्योंकि खेलों के वैश्विक निकाय के एथलेटिक्स आयोग की दौड़ में वह छठे स्थान पर रहीं.
साइना को कुल 1233 मत हासिल हुए. रियो खेलों में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों के पास मत देने का अधिकार था. वह उन शीर्ष 23 खिलाड़ियों में से थी, जिन्हें चार सीटों के चुनाव के लिए विश्वभर से नामांकित किया गया था.
यह चुनाव पिछले 25 दिन में यहां ओलिंपिक गांव में संपन्न हुआ. आईओसी सत्र की मंजूरी के बाद चुने गए चार एथलीट आठ वर्ष के लिए आईओसी के सदस्य बन जाएंगे. बीजिंग ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी की ब्रिट्टा हेडमैन को 1603, दक्षिण कोरियो के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी सियोंग-मिन रयू को 1544, हंगरी के पूर्व तैराक डेनियल ग्यूर्टा को 1469 और रूस की येलेना इसिनबायेवा को 1365 वोट मिले और इन सभी को आईओसी का सदस्य चुना गया है.
रियो खेलों में हिस्सा ले रहे 11,245 एथलीटों में से 5,185 ने मतदान में हिस्सा लिया.
लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना महिला एकल बैडमिंटन के ग्रुप दौर में ही हारकर रियो खेलों से बाहर हो गईं थी. उन्हें महिला सिंगल्स में दूसरे ग्रुप मुकाबले में यूक्रेन की मारिया यूलितिना ने हराया. पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना को यूक्रेन की 61वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली यूलितिना ने रोमांचक मुकाबले में 21-18, 21-19 से सीधे सेटों में मात दी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना नेहवाल, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति, ओलिंपिक, Saina Nehwal, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, IOC, Olympics