विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2016

ओलिंपिक के दौरान घुटने की चोट से जूझ रही थीं साइना नेहवाल, हैदराबाद के अस्‍पताल में हैं भर्ती

ओलिंपिक के दौरान घुटने की चोट से जूझ रही थीं साइना नेहवाल, हैदराबाद के अस्‍पताल में हैं भर्ती
साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
  • रियो में दूसरे ग्रुप मैच में यूक्रेन की मारिया से हार गई थीं
  • इस मैच के दौरान साइना के दाएं घुटने में थी सूजन
  • 16 अगस्‍त को भारत वापस लौटी है यह बैडमिंटन स्‍टार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को घुटने के उपचार के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस चोट के कारण ही रियो ओलिंपिक में उनका खेल प्रभावित हुआ था. भारत की 26 वर्षीय खिलाड़ी रियो खेलों के दूसरे ग्रुप मैच में यूक्रेन की मारिया यूलितिना के हाथों हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं.

साइना के पिता हरवीर सिंह नेकहा, ‘साइना पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती है और उसकी चोट का उपचार चल रहा है जो रियो ओलिंपिक में मारिया के खिलाफ मैच के दौरान और बढ़ गई थी.’ साइना ने दाहिने घुटने में सूजन की बात कही थी, जिससे कोर्ट में उनका मूवमेंट प्रभावित हुआ और इसलिए वह ग्रुप चरण से ही बाहर हो गयी थीं.

सिंह ने कहा कि साइना 16 अगस्त को घर लौटी और अगले ही दिन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हो गयी. उन्होंने हालांकि एमआरआई स्कैन के परिणाम का विवरण नहीं दिया. सिंह ने कहा, ‘डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन के परिणाम के बारे में मुझे अभी नहीं बताया है. मैं इस बारे में आज नहीं, बल्कि कल बात कर पाने की स्थिति में रहूंगा.’उन्होंने साथ ही कहा कि आगे की जांच के लिए साइना कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, साइना नेहवाल, घुटने की चोट, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Saina Nehwal, Knee Injury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com