सायना ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की जी ह्यून सुंग को 21-13, 21-14 से पराजित किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बासेल:
भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने स्विस ओपन ग्रां पी गोल्ड बैडमिंटन खिताब जीत लिया है। सायना ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की जी ह्यून सुंग को 21-13, 21-14 से पराजित किया। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त महिला स्टार सायना ने गैरवरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने सुंग को बीते वर्ष इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के दौरान हराया था। प्रतियोगिता की दूसरी वरीयता प्राप्त सायना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहले गेम में 6-7 के स्कोर के बाद उम्दा खेल दिखाया और सात अंक हासिल करते हुए 13-7 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद सायना ने इस सेट में एक भी गलती नहीं की। दूसरे गेम में सायना ने 7-3 की बढ़त के साथ शुरुआत की और जल्द ही मैच पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। सायना ने अपने अच्छे खेल की बदौलत सुंग को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सायना, स्विस ओपन ग्रां पी, खिताब